 
        

भटनेर पोस्ट ब्यूरो.
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस व लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती हनुमानगढ़ टाउन में रावतसर रोड पर ज्ञानसिंह कॉलोनी स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी की अध्यक्षता में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी व सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने कहा कि एक ने देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। दूसरे ने आधुनिक भारत के निर्माण, विवादास्पद मुद्दों पर विजय, आत्मनिर्भरता तथा देश की एकता के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया। समूचा देश उनके आगे नतमस्तक है।

दादरी ने कहा कि समाजवाद को संविधान में शामिल कराने वाली, हरित क्रांति की प्रणेता और देश की अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाली पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भारत ही नहीं पूरे विश्व की नेता थीं। वे पूरे विश्व में आयरन लेडी के नाम से विख्यात थीं। उन्होंने गरीबी हटाओ का नारा दिया। वे 1966 से 1977 तक लगातार प्रधानमंत्री रहीं। इंदिरा गांधी को राजनीति विरासत में मिली थी। इस विरासत की वह अग्रणी नेता बनकर उभरी। एक प्रधानमंत्री में रूप में देश के लिए उनका योगदान देश कभी नहीं भूलेगा।

इंदिरा गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश की अखंडता व एकता के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। वहीं देश की स्वतंत्रता के बाद सरदार पटेल के प्रयासों से ही अखंड भारत के निर्माण का सपना पूरा हुआ। दादरी ने कहा कि इन महान विभूतियों के अधूरे सपनों को साकार कर एक नया भारत बनाएंगे। पुष्पांजलि कार्यक्रम में पीसीसी सचिव मनीष मक्कासर, पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र चौधरी, उपाध्यक्ष चन्द्रपाल भोभिया, जयदेव भिड़ासरा, बालचन्द ज्याणी, जगदीश सिंह राठौड़, महामंत्री मनोज सैनी, यशवन्त कड़वा, इशाक खां, गुरदीप चहल, सचिव सुरेन्द्र कांसल, मोहम्मद हुसैन खोखर, हरीराम सैनी, सुखपाल सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी जयराम ढुकिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप सिंह सिद्धू, विधि विभाग जिलाध्यक्ष विजय गोंद, ओबीसी विभाग जिलाध्यक्ष मनमोहन सोनी, यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण नेहरा, ग्राम पंचायत मुण्डा प्रशासक अमरसिंह सिहाग, शाहरूख खां, जोतराम दूधवाल, हरीराम कड़वा, यशपाल वर्मा, मोहनलाल इन्दलिया, आमिर खान, खुशी अमलानी, बंशीलाल, रूपराम गोदारा, पवन सिंहमार, ओमप्रकाश सोनी, सुरेन्द्र वर्मा कोहला, शाहरूख खान कुरैशी, सुन्दरमल कड़वासरा, विनोद गुरुसर, महावीर जांगू सहित कई अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।





 
         
         
         
         
         
        