





भटनेर पोस्ट डेस्क.
वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवा भाजपा नेता अमित चौधरी के नेतृत्व में ऐतिहासिक माँ भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना की। भाजपा नेता अमित चौधरी ने मां भद्रकाली जी की प्रतिमा पर चुनरी ओढ़ाकर क्षेत्र की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वही मंदिर के पुजारी भैरों पुरी एवं माँ भद्रकाली विकास समिति ने अमित चौधरी का स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भाजपा युवा नेता अमित चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में देश, प्रदेश में जल संरक्षण एवं अन्य महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की क्रियान्विति की जा रही है। चंबल, परवन सिंचाई परियोजना पर कार्य शुरू हो चुका है। सिंचाई परियोजना के साथ ही गांव-गांव शुद्ध पेयजल भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए राज्य की भाजपा सरकार द्वारा महत्वपूर्ण योजना बनाई है। इसके लिए पांच करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। भाजपा नेता अमित चौधरी ने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत आमजन एवं स्वयं सेवी संस्थाएं नदी, बावड़ी, तालाब, कुओं के संरक्षण पर ध्यान दें।
इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन बंसल, प्रदीप ऐरी, जुगल किशोर गौड़, भगवान सिंह, सुरेंद्र जलंधरा, राजेश प्रेमजानी, मंडल महामंत्री अशोक खींची, राजपाल सिंह, पूर्व पार्षद विनोद वर्मा, संदीप छाबड़ा, पृथ्वी गोदारा, कृष्ण भाट, भगवानाराम सेन, मोनू पारीक, पूर्व पार्षद रमेश पेंटर, प्रशांत सियाग, मदन पूनिया, मुरलीधर सोनी, राजेंद्र धोबी, बलदेव सिकलीगर, नरेश सिहाग सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



