




भटनेर पोस्ट डेस्क.
हनुमानगढ़ जंक्शन में सामाजिक सरोकारों को मजबूत करते हुए एकता मंच की ओर से श्री मुक्ति धाम परिसर में पक्षियों के दाने-पानी के लिए आधुनिक बर्ड कैफे का लोकार्पण किया गया। विधायक गणेशराज बंसल सहित शहर के सामाजिक, शैक्षणिक, व्यापारिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने फीता काटकर इस सेवा कार्य की शुरुआत की। यह पहल न सिर्फ पर्यावरण और जीव-दया का संदेश देती है, बल्कि श्री मुक्ति धाम को सुविधाजनक और मानवीय स्वरूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी मानी जा रही है। विधायक गणेशराज बंसल, व्यापार संघ अध्यक्ष पदमचंद जैन, व्यापार मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह, फूडग्रेन व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गर्ग, एसकेडी यूनिवर्सिटी के संस्थापक बाबू लाल जुनेजा, प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष तरूण विजय, उद्यमी प्रहलाद झींझा, बिश्रोई समाज के अध्यक्ष एडवोकेट रामकुमार बिश्रोई, जूडो कोच विनीत बिश्रोई, अग्रवाल महिला उप समिति अध्यक्ष मिताली अग्रवाल, रोटरी क्लब विजन की सदय नीतिका गर्ग, श्री मुक्तिधाम सेवा समिति के सचिव सुभाष मित्तल डीएम, इंजीनियर एसपी गर्ग और एकता मंच अध्यक्ष राजेश कुमार मिढ़ा ने फीता काट कर बर्ड कैफे का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर विधायक गणेशराज बंसल ने कहा कि सामाजिक कार्यों में हर वर्ग का सहयोग जरूरी है। इससे सामाजिक कार्य करने वालों की हौंसला अफजाई होती है। उन्होंने कहा कि समाज के कार्यों में सामाजिक संगठनों की भूमिका भी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि श्री मुक्तिधाम के लिए वह हर समय सहयोग के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पक्षियों के लिए बर्ड कैफे एक अच्छा प्रयास है। कार्यक्रम में शिक्षाविद् बाबू लाल जुनेजा ने कहा कि सामाजिक सरोकारों में एकता मंच अभिनव कार्य कर रहा है और एकता मंच के प्रयासों से श्रीमुक्तिधाम को शानदार स्वरूप मिल रहा है। बर्ड कैफे का निर्माण एकता मंच के उपाध्यक्ष अरूण खुराना बॉबी, कोषाध्यक्ष आशीष गोयल, सचिव मनीष अरोड़ा और सोशल मीडिय़ा प्रभारी पारस गर्ग के आर्थिक सहयोग से हुआ है। इस अवसर पर विधायक ने दानदाताओं का माल्यार्पण कर आभार जताया। कार्यक्रम में एकता मंच के अध्यक्ष राजेश मिढ़ा, महासचिव अश्वनी गर्ग ‘आशु’ ने संगठन गतिविधियों की जानकारी देते हुए आभार जताया।

कार्यक्रम में संरक्षक विजय बलाडिय़ा, दिनेश गुप्ता, हरपाल गर्ग, हेमन्त गोयल, उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा व सतीश गोयल, संगठन सचिव अनिल सिहाग, प्रचार सचिव मनीष सिंगला, वरिष्ठ सदस्य गणेश सोलंकी, सुरेश चाहर, भवानी शंकर शर्मा, संजीव गोयल, पूर्व पार्षद सुरेश धमीजा, श्री पीरखाना सेवा समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, गिरदावर भरत सिंह, सदस्य मुकेश बडगूजर, मनोज प्रजापत, सुशांत डोडा, अशोक नंदा, दीपक अग्रवाल, आत्माराम वर्मा, डबलीराठान व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल गुम्बर, वुशु संघ के कोच शंकर सिंह नरूका, कमल अग्रवाल, पवन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विधायक गणेशराज बंसल और अतिथियों ने श्री मुक्तिधाम में वाटर कूलर और डीप फ्रीज का भी लोकार्पण किया। डीप फ्रीज जूडो कोच विनीत बिश्रोई और वाटर कूलर सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी मेघराज गोयल की ओर से भेंट किया गया।
कार्यक्रम में हनुमानगढ़ जंक्शन के चारों व्यापारिक संगठनों व्यापार संघ, व्यापार मंडल, खाद्य व्यापार संघ और फूडग्रेन व्यापार मंडल की ओर से श्री मुक्तिधाम में आधुनिक शवदाह गृह बनवाने की घोषणा की गई। आधुनिक शवदाह गृह में करीब 70 किलो लकड़ी से अंतिम संस्कार हो सकेगा जबकि वर्तमान पद्धति में पौने चार क्विंटल लकड़ी से अंतिम संस्कार होता है। इससे लकड़ी की भारी बचत होगी। इस अवसर पर व्यवसायी कमल अग्रवाल, उद्यमी प्रहलाद झींझा, पूर्व पार्षद तरूण विजय ने भी श्री मुक्ति धाम को आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की।






