




भटनेर पोस्ट डेस्क.
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर एकता मंच का नववर्ष स्नेह मिलन कार्यक्रम एवं दायित्व ग्रहण समारोह जंक्शन के सेठ हंसराज मैमोरियल सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में एकता मंच अध्यक्ष राजेश मिढ़ा की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में एकता मंच सदस्यों के अलावा शहर के सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के बड़ी संख्या में प्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर सामूहिक सहभोज कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश कुमार मिढ़ा के नेतृत्व में पदाधिकारियों व सदस्यों को माल्यार्पण कर दायित्व ग्रहण करवाया गया।
समारोह में श्री नीलकंठ महादेव सेवा समिति के अध्यक्ष अश्वनी नारंग, उपाध्यक्ष राजचन्द्र बाघला, प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद तरूण विजय, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पवन शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी विवेक भार्गव, महावीर शर्मा, जसंवत ढिल्लो, अश्व पालन समिति के अध्यक्ष रिछपाल सिंह मान, गुरुद्वारा प्रबंध समिति के अध्यक्ष व पूर्व पार्षद जसपाल सिंह, एकता मंच संरक्षक विजय बलाडिय़ा, संरक्षक हरपाल राय गर्ग, गिरदावर भरत सिंह, व्याख्याता मनीष सिंगला, रोटरी क्लब सचिव अतुल गुम्बर, लॉयन्स क्लब भटनेर के पूर्व अध्यक्ष देवेश नागपाल ‘देबू’ प्रशासनिक अधिकारी अनिल सिहाग, राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक सतीश शर्मा, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष उमाशंकर गर्ग, श्री पीरखाना सेवा समिति अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, वुशू कोच शंकर सिंह नरूका, शारीरिक शिक्षक मानवेन्द्र सिंह भादू सहित बड़ी संख्या में जन संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज के समग्र विकास और उत्थान में सामाजिक संगठनों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक संगठन समाज और शासन के बीच सेतु का कार्य करते हैं तथा जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने में अहम योगदान देते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तीकरण और युवाओं के मार्गदर्शन जैसे क्षेत्रों में सामाजिक संगठनों की सक्रियता से सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं।

वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक संगठन केवल समस्याओं को उठाने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि उनके समाधान के लिए भी निरंतर प्रयास करते हैं। आपसी सहयोग, भाईचारा और सेवा भावना के माध्यम से समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत किया जाता है। स्नेह मिलन जैसे कार्यक्रम आपसी संवाद को बढ़ावा देते हैं, जिससे समाज की वास्तविक आवश्यकताओं को समझने और सामूहिक रूप से समाधान निकालने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि वर्तमान समय में सामाजिक संगठनों को तकनीक और नवाचार से जुडक़र अपनी भूमिका को और प्रभावी बनाना चाहिए। युवाओं की भागीदारी से संगठन नई ऊर्जा के साथ कार्य कर सकते हैं। अंत में वक्ताओं ने समाज के सभी वर्गों से सामाजिक संगठनों से जुडऩे और सकारात्मक बदलाव में सहभागी बनने का आह्वान किया। वक्ताओं ने एकता मंच के समाज के विकास में दिए गए योगदान को उल्लेखनीय और सराहनीय बताया।

कार्यक्रम में एकता मंच के संस्थापक अध्यक्ष गणेश सोलंकी, निवर्तमान अध्यक्ष विनोद दुगड़, वरिष्ठ सदस्य सुरेश चाहर, प्रहलाद जागिड़, उपाध्यक्ष अरूण खुराना बॉबी, महासचिव अश्वनी गर्ग आशु, कोषाध्यक्ष आशीष गोयल, सचिव मनीष अरोड़ा, पारस गर्ग, संजीव गोयल, मनोज प्रजापत, मुकेश बडग़ूजर, रविन्द्र डालमिया, अशोक नंदा, मनमोहन गर्ग, जितेन्द्रपाल गर्ग और युवा एकता मंच के सदस्य मौजूद रहे।



