





भटनेर पोस्ट डेस्क.
हनुमानगढ़ जंक्शन की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी इन दिनों मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर है। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय महोत्सव में महाअष्ट पूजन से लेकर भजन संध्या तक श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर दिखा। वातावरण देवी भजनों से गूंज उठा और भव्य अनुष्ठानों ने इसे अविस्मरणीय बना दिया। अब महानवमी हवन, विशाल भंडारा और जागरण से यह उत्सव और भी भव्य होने जा रहा है।

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष अजीत मंडल व सचिव महेश शर्मा बताते हैं कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर प्रांगण में उमड़ी और माता रानी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। महाअष्टमी पूजन के मुख्य यजमान के रूप में विमल गोयल, रमेश दत्ता, मोहित गर्ग और प्रवीण वर्मा अपने परिवार सहित उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना और अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ। दिनभर माता रानी की आराधना का क्रम चलता रहा और श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर पूजा में शामिल हुए। शाम को विशेष आयोजन के तहत श्रीराम प्रभात फेरी द्वारा भव्य महाआरती की गई।

भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक कुमार नरेश ने अपनी सुरमयी प्रस्तुति से भक्तों को भावविभोर कर दिया। उनके गाए देवी भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु झूमने और नृत्य करने को मजबूर हो गए। वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और ऊर्जा से भर गया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष अजीत मंडल और सचिव महेश शर्मा के मुताबिक, दुर्गा पूजा महोत्सव का यह धार्मिक उत्सव नवरात्रों के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित किया जाता है। इस बार भी कार्यक्रम का क्रम कई विशेष अनुष्ठानों और आयोजनों से भरा हुआ है। आज यानी 1 अक्टूबर को महानवमी हवन पूजन का आयोजन होगा। इसके बाद विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

बुधवार की रात विशाल जागरण का आयोजन भी किया जाएगा। जागरण के मुख्य यजमान के रूप में उद्योगपति कानचंद गोयल, शिवशंकर खड़गावत, राधेश्याम लखोटिया, अजय गर्ग, डॉ. एन.सी. चटर्जी, उद्योगपति हरीश जैन, राजकुमार गर्ग, सुमित गर्ग, चिमन मित्तल, युधिष्ठर गक्खड़, सुरेश गर्ग, गोपाल झा, पवन गर्ग, विनोद मित्तल, अजीत गर्ग मितू, गौतम नागपाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, वीरेन्द्र गोयल, बाबुलाल जुनेजा, तरुण विजय, सागरमल लड्ढा, राजेश गुप्ता, लवली चावला, कुलभूषण जिन्दल, गणेश गिल्होत्रा, संजय अग्रवाल, संजू छाबड़ा और पवन अग्रवाल शामिल रहेंगे।

वहीं 2 अक्टूबर को विजय दशमी पूजन का आयोजन होगा। इस अवसर पर सुबह हवन यज्ञ होगा। इसके बाद सिन्दूर दान का कार्यक्रम संपन्न होगा और फिर माता रानी की प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया जाएगा। पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बन गया है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक उत्साह का प्रतीक भी साबित हो रहा है। श्रद्धालुओं की सहभागिता और उत्साह इस महोत्सव को और भी भव्य बना रहा है।







