भटनेर पोस्ट डिजिटल डेस्क. जयपुर. कांग्रेस अब धीरे-धीरे चुनावी मोड पर एक्टिव होने लगी है। सरकार अपने स्तर पर तैयारी कर रही है तो अब संगठन को आकार देने की कवायद शुरू हो गई है। ब्लॉक अध्यक्षों के बाद अब जिलाध्यक्ष नियुक्त करने की कार्रवाई अंतिम चरण में है। माना जा रहा है कि किसी भी समय पीसीसी यानी प्रदेश कांग्रेस कमेटी करकीब 30 जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी कर सकती है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की ओर से प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से भी इसकी मंजूरी लगभग हो चुकी है और अब आलाकमान की हरी झंड़ी मिलते ही इसे जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही अब बचे हुए 88 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा भी कर दी जाएगी और राजनीतिक नियुक्तियां भी इसी माह होगी। जिला अध्यक्षों की घोषणा में देरी की वजह राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की राहुल गांधी की भारत जोडो पदयात्रा में व्यस्तता थी। इस वजह से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के साथ उनकी बैठकें नहीं हो पाई थी। पिछले दिनों रंधावा राजस्थान आए और उन्होंने डोटासरा और सीएम अशोक गहलोत के साथ विचार विमर्श किया। इससे पहले जिला कांग्रेस कमेटियों के नेताओं की आपस में सहमति भी नहीं बन पाई थी। सभी नेता अपने अपने समर्थक को जिला अध्यक्ष बनाना चाह रहे थे। वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद नामों को लेकर सहमति बनी और अब घोषणा का इंतजार है।
Related Posts
बीजेपी की ‘फूट’ से कांग्रेस नेता को फायदे की उम्मीद!
- bhatnerpost@gmail.com
- March 5, 2023
- 0
भटनेर पोस्ट न्यूज. अजमेर.कांग्रेस नेताओं को उम्मीद है कि आगामी चुनाव में सरकार रिपीट होगी और अशोक गहलोत चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। गहलोत के करीबी […]
निगाहों में उलझन, दिलों में उदासी, आखिर क्यों ?
- bhatnerpost@gmail.com
- July 16, 2024
- 0
गोपाल झा.देश आजादी की वर्षगांठ की सिल्वर जुबली मनाकर सुस्ता रहा था। इसके करीब दो साल बाद हमारी पीढ़ी दुनिया में आई। भूख की व्याकुलता। […]
सीएम गहलोत ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
- bhatnerpost@gmail.com
- February 2, 2023
- 0
भटनेर पोस्ट डिजिटल डेस्क. जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को विधानसभा में विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वादाखिलाफी का […]